Current affairs today in hindi, gktoday questions
![]() |
| Current-affairs-gk-in-hindi |
Current affairs today in Hindi
Current affairs today in Hindi में ताजातरीन घटित घटनाओं के विवरण सहित gk questions and answers हैं! हालांकि जानकारी हमें होती है, परंतु उसी जानकारी को तोड़-मरोड़ कर जब उसमें से प्रश्न पूछे जाएं तो थोड़ी सी समस्या होती है। इसीलिए आपके लिए Current affairs in hindi में gktody questions and answers बनाए गए हैं। जिन्हें याद करने में सहूलियत होगी चलिए देखते हैं।
Q.1 हाल ही में नया संसद भवन बनाने का ठेका किस कंपनी को मिला है?
उत्तर:- टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड
प्रश्र. 2 नया संसद भवन बनाने के ठेका लेने की होड़ में प्रमुख कौन सी कंपनियां प्रतियोगी थी?
उत्तर:- एल एंड टी (लार्सन एंड टुब्रो) और टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड।
प्रश्र. 3 नए संसद भवन निर्माण के लिए कितनी लागत की बोली छुटी?
उत्तर:- 861.90 करोड़ रुपए।
GK questions and answers Current affairs
(Summary)
सामान्य ज्ञान प्रश्न और उत्तर करेंट अफेयर्स
संक्षिप्त विवरण:- सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत संसद भवन की बनने वाली त्रिकोणकार इमारत का ठेका 'टाटा प्रोजेक्ट लिमिटेड' को मिला है। लार्सन एंड टूब्रो को हराकर टाटा ने यह बोली जीती है। टाटा ने 861.90 करोड़ रुपए और लार्सन एंड टुब्रो (एल एंड टी) ने 865 करोड़ रुपए की बोली लगाई। सेंट्रल विस्टा परियोजना विस्तार पुनर्विकास प्रोजेक्ट के तहत बनने वाली नई बिल्डिंग का निर्माण संसद भवन के पास ही किया जाएगा। निर्माण कार्य के प्रारंभ होने के बाद तकरीबन 21 महीने में यह बनकर तैयार हो जाएगी। केंद्रीय लोक निर्माण विभाग के मुताबिक संसद की नई इमारत पार्लियामेंट हाउस स्टेट के प्लाट संख्या 118 पर बनेगी संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन के बाद लोकसभा व राज्यसभा में सदस्यों की संख्या बढ़ेगी। इस इमारत में लगभग 1400 सांसदों के बैठने की सुविधा होगी जाहिर है। नए संसद भवन बनने के बाद पुरानी बिल्डिंग को किसी और काम में लिया जाएगा।
Current affairs GK questions
प्रश्र.4 हाल ही में लगभग एक करोड़ से अधिक प्रवासी श्रमिक किस के चलते अपने राज्यों में लौटे हैं?
उत्तर:- कोविड-19।
संक्षिप्त विवरण:- केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने संसद में जानकारी दी कि कोविड-19 के चलते तकरीबन एक करोड़ से अधिक प्रवासी श्रमिक अपने राज्यों में लौट आए हैं।
उत्तर प्रदेश:-32,49,638
बिहार:- 15,00,612
प. बंगाल:-13,84,693
राजस्थान:- 13,08,130
मध्य प्रदेश:- 7,53,581
झारखंड:- 5,30,047
स्त्रोत:- अमर उजाला (लोकसभा, मीडिया रिपोर्टस)
प्रश्र.5 हाल ही में किस प्रख्यात कलाविद का निधन हो गया? (16/9/2020)
उत्तर:- कलाविद कपिला वात्स्यायन।
प्रश्र.6 भारत सरकार ने कलाविद कपिला वात्स्यायन को 2011 में किस पुरस्कार से सम्मानित किया था?
उत्तर:- पद्म विभूषण।
प्रश्र.7 कलाविद कपिला वात्स्यायन किस महान विभूति की पत्नी थी?
उत्तर:- हिंदी के यशस्वी साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय'।
Current affairs jagrann josh
संक्षिप्त विवरण:- डॉक्टर कपिला वात्सायन भारतीय ज्ञान परंपरा, कला परंपरा कि विश्व विश्व युद्ध संसार प्रसिद्ध विदुषी थी। संगीत नृत्य और कला की विदुषी वात्सायन 91 वर्ष की थी। भारत द्वारा सरकार ने उन्हें 2011 में पद्म विभूषण पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी शिक्षा-दीक्षा दिल्ली से बनारस हिंदू विश्वविद्यालय और अमेरिका के मिशिगन विश्वविद्यालय में हुई थी। संगीत नाटक अकादमी फेलो रह चुकीं कपिला प्रख्यात नर्तक शंभू महाराज और प्रख्यात इतिहासकार वासुदेव शरण अग्रवाल की शिष्या थी। हिंदी के यशस्वी साहित्यकार सच्चिदानंद हीरानंद वात्स्यायन 'अज्ञेय' की पत्नी थी। अपनी सांस्कृतिक यात्रा नृत्य से शुरू करने वाली कलाविद कपिला वात्स्यायन ओरिएंटल नृत्य से लेकर भरतनाट्यम और मणिपुरी नृत्य तक में पारंगत थी।
Current affairs GK Quiz
प्रश्र.8 तीन बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रहे वावरिंका हाल ही में इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में किस खिलाड़ी से हार गए?
उत्तर:- 18 वर्षीय लोरेंजो मुसेत्ती।
Current affairs GK today (summary)
विस्तृत विवरण:- उम्र दराज खिलाड़ी 35 वर्षीय स्टेन वावरिंका सबसे युवा खिलाड़ी 18 वर्षीय लोरेंजो मुसेत्ती से इटालियन ओपन टेनिस टूर्नामेंट में हार गए। 'लोरेंजो मुसेत्ती' ने तीन बार ग्रैंड स्लैम चैंपियन रहे और 2008 के उपविजेता 'स्टेन वावरिंका' को पहले ही दौर में हरा कर अपनी जीत दर्ज की। यही नहीं वह एटीपी टूर पर जीत दर्ज करने वाले 2002 में जन्मे पहले खिलाड़ी भी बन गए हैं।
Current affairs of Haryana
प्रश्र.9 हाल ही में 'हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ की बार एसोसिएशन के नहीं होंगे ऑनलाइन चुनाव' किस का आदेश है?
उत्तर:- उच्च न्यायालय ( High Court)
प्रश्र.10 देश की पहली कॉन्टैक्टलेस पेमेंट घड़ी 'टाइटन पे' को किसने लाॅंच किया है?
उत्तर:- एस बी आई और टाइटन ने मिलकर।
विवरण:- टाइटन ने एसबीआई के साथ मिलकर देश की पहली कॉन्टैक्टलेस पेमेंट घड़ी 'टाइटन पे' लांच की है। जिसकी मदद से ग्राहक एसबीआई योनो ऐप के जरिए भुगतान कर सकेंगे। खाताधारक अपनी 'टाइटन पे' वाॅच को कांटेक्टलेस पेमेंट मशीन पर टैप करके भुगतान कर सकते हैं।
प्रश्र.11 सरकारी शिक्षकों के लिए हाल ही में किस राज्य ने राज्य पुरस्कार की दो श्रेणियां बनाई है?
उत्तर:- हरियाणा सरकार।
विवरण हरियाणा सरकार ने राज्य शिक्षक पुरस्कार के लिए नई नीति अपनाई है मेहनती एवं अपने कार्य के प्रति निष्ठावान सरकारी व एडेड स्कूलों के अध्यापकों को अब 'राज्य शिक्षक अवार्ड नीति-2020' के तहत पुरस्कार मिलेंगे, यह नीति 2016 में बनी पॉलिसी के स्थान पर 29 अगस्त 2020 से लागू होगी। नई नीति के अनुसार स्थाई नियुक्ति वाले अध्यापकों को दो श्रेणी में पुरस्कार मिलेंगे, पहली में प्राचार्य उच्च स्कूल मुख्याध्यापक सभी विषयों के पीजीटी अध्यापक शामिल होंगे दूसरी श्रेणी में प्राथमिक शिक्षक मुख्य शिक्षक सी एंड वी (भाषा अध्यापक) सभी विषयों के पीजीटी अध्यापक व मौलिक स्कूल मुख्याध्यापक शामिल होंगे। अध्यापकों में कुल 90 स्टेट अवार्ड दिए जाएंगे जिनमें बराबर-बराबर 45-45 अवार्ड पुरुष-महिला अध्यापकों को मिलेंगे। 21,000 रुपए नकद, रजत पदक प्रमाण पत्र व शाॅल राज्य सरकार से पुरस्कार स्वरूप मिलेंगे।
Current affairs today hindi (worldwide)
करंट अफेयर्स आज हिंदी (दुनिया भर में)
प्रश्र.12 कोरोना के खिलाफ अकेले नहीं लड़ी जा सकती जंग, टिकों के निष्पक्ष वितरण के लिए होना होगा प्रतिबंध, हाल ही में कहने वाले कौन हैं?
उत्तर:- संयुक्त राष्ट्र महासभा के अध्यक्ष।
प्रश्र.13 संयुक्त राष्ट्र महासभा के हाल ही में नए अध्यक्ष कौन हैं ?
उत्तर:- वोल्कन बोजकिर।
प्रश्र.14 नेपाल सरकार ने भारत नेपाल की प्रमुख अंतरराष्ट्रीय सीमा को किस दिन खोलने का निर्णय लिया है?
उत्तर:- 16 अक्टूबर।
प्रश्र.15 हाल ही में जापान के नए प्रधानमंत्री कौन बने हैं?
उत्तर:- योशिहिदे सुगा।
विवरण:- 1991 के पीएम कीची मियाजावा के बाद 71 वर्षीय सुगा जापान के सबसे उम्रदराज पीएम है। योशिहिदे सुगा शिंजो आबे या कई अन्य सांसदों की तरह नहीं है जिन्हें राजनीति विरासत में मिली हो वे अपने दम पर सियासत में आए हैं।
निराशा को छोड़ आशा को अपनाते हुए अपनाआत्मविश्वास व आत्मशक्ति बढायें


0 टिप्पणियाँ